• Home
  • Bharat Nation Live
  • एसआरएमएस ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार और ब्लैकमनी के गंभीर आरोप
Image

एसआरएमएस ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार और ब्लैकमनी के गंभीर आरोप

बरेली, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के चर्चित एसआरएमएस ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार, ब्लैकमनी, कर्मचारियों के शोषण और मनमानी के गंभीर आरोप लगे हैं। इस संबंध में की गई शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंची, जिसके आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है और ट्रस्ट को नोटिस जारी किया गया है।

संस्थान के पूर्व एचआर मैनेजर आशीष ने एक वीडियो जारी कर अंदरूनी घोटालों का खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आशीष ने दावा किया कि संस्थान में करीब 4,500 कर्मचारियों को सैलरी कैश में दी जाती है, जबकि उनसे जबरन चेक पर हस्ताक्षर कराए जाते हैं, जिनमें लिखा होता है कि कर्मचारियों ने अपनी सैलरी ट्रस्ट को दान में दी है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एमबीबीएस कोर्स की फीस दो हिस्सों में ली जाती है—एक हिस्सा ऑनलाइन और दूसरा कैश में। इस तरह से ब्लैकमनी को व्हाइट करने का संगठित खेल चलाया जा रहा है। वीडियो के वायरल होते ही एसआरएमएस ट्रस्ट और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

संवाददाता छत्रपाल

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top