• Home
  • Bharat Nation Live
  • हाजीपुर: मोबाइल विवाद में दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार
Image

हाजीपुर: मोबाइल विवाद में दोस्त की हत्या, दो गिरफ्तार

हाजीपुर, बिहार

जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत के पुलिया के समीप शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य अपराधी समेत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कुदाल और एक लोहे का रॉड बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों की पहचान पहाड़पुर पूर्वी गांव निवासी विजय चौधरी के पुत्र राजा कुमार और लखीसराय जिले के ताजपुर बरैहिया गांव निवासी बबलू यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग एक साल पहले दिल्ली में मृतक मोहन कुमार और राजा कुमार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें राजा कुमार का मोबाइल तोड़ दिया गया था।

बीते 2 नवंबर को इसी विवाद को लेकर पुनः कहासुनी हुई। आरोपियों ने मिलकर लोहे के रॉड से मृतक के सिर पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कुदाल से खोदकर जमीन में दफनाया गया।

सदर एसडीपीओ फर्स्ट सुबोध कुमार ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मीडिया को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अपराधियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट- नवीन कुमार

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top