थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने ग्राम छोटा माछलिया में एक सूने मकान पर दबिश देकर वहां से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी बीयर एवं शराब जप्त की।

पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा अवैध गतिविधी एवं अवैध शराब विक्रय करने वाले पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने व कडी से कडी कार्यवाही करने के संबंध में निर्देशित किया गया हैं । इस हेतु पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर श्री विश्वदीपसिंह परिहार के मार्गदर्शन एवं राजगढ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में अवैध गतिविधीयों पर रोक लगाने हेतु एक टीम का गठन किया गया ।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छोटा माछलिया स्थित एक खाली पड़े मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए। सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र द्वारा पुलिस बल के साथ ग्राम छोटा माछलिया में दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मकान की तलाशी ली गई, जहां से माउंट 6000 अंग्रेजी बीयर की कुल 169 पेटियां बरामद की गईं। कुल जप्त शराब की मात्रा लगभग 2028 बल्क लीटर तथा अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹4,05,600/- आंका गया है । उक्त शराब अज्ञात आरोपी द्वारा मकान में अवैध रूप से भंडारित कर रखी गई थी । राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
*** सराहनिय भुमिका ***
उक्त कार्यवाही में सउनि जितेन्द्र सांकला, प्रआर प्रकाश वसुनिया, आरक्षक अमित बामनिया, आरक्षक अंकित, आरक्षक जयेन्द्रसिंह जादौन, आरक्षक नरेश मेडा, आरक्षक रितेश मेडा, आरक्षक दिनेश ओहरी की सराहनीय भुमिका रही है । पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने उचित ईनाम की घोषणा की है।









