• Home
  • Bharat Nation Live
  • केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार।

धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सागौर एवं मानपुर स्थित ब्रिज क्रमांक 234 ए एवं 221 ए के दो रेलवे ओवर ब्रिजों का लोकार्पण कर उन्हें जनता की सेवा में समर्पित किया गया। लगभग 107 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन दोनों ओवर ब्रिजों का निर्माण कार्य पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि ये ओवर ब्रिज क्षेत्र की जनता को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा प्रदान करेंगे। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग थी, जो आज पूर्ण हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ दिवस पूर्व ही उन्होंने इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन के प्रगतिरत कार्यों का विशेष ट्रॉली में बैठकर विस्तृत निरीक्षण किया था तथा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि निर्माण कार्य समय-सीमा में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। आज इन ओवर ब्रिजों का लोकार्पण उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने उपस्थित जनसमुदाय को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों को रेलवे परिवहन की सीधी सुविधा मिलने जा रही है। रेल संपर्क प्रारंभ होने से आदिवासी अंचल में व्यापार, शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के नए अवसर विकसित होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संकल्प है कि आदिवासी अंचलों में विकास कार्य सर्वांगीण रूप से निरंतर चलते रहें। सड़क, रेल, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सागौर एवं मानपुर के ये ओवर ब्रिज केवल यातायात की सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। आने वाले समय में लोकसभा क्षेत्र में और भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी, जिससे क्षेत्र समग्र प्रगति की ओर अग्रसर हो सके।

कार्यक्रम में श्री निलेश भारती, रेलवे डीआरएम श्री अश्विनी कुमार सहित समस्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आमजन एवं कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए प्रसन्नता व्यक्त की।

Releated Posts

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित होने वाले वीरबाल दिवस का उत्सव धार में भी मनाया गया।

भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित किया।  धार भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं…

ByBydilip patidar Dec 26, 2025

आज बड़ोदिया मंडल के ग्राम भोपावर में हिंदू सम्मेलन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

आज  श्री गणेश बड़केश्वर महादेव गौशाला धाम भोपावर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उप खंड रिंगनोद अंतर्गत मंडल…

ByBydilip patidar Dec 25, 2025

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ के अवसर पर उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी

धार‘‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष धार में बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता…

ByBydilip patidar Dec 24, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top