• Home
  • Bharat Nation Live
  • कार्तिक पूर्णिमा पर कांग्रेस नेताओं ने किया गंगा स्नान, देश की समृद्धि व एकता की की कामना
Image

कार्तिक पूर्णिमा पर कांग्रेस नेताओं ने किया गंगा स्नान, देश की समृद्धि व एकता की की कामना

उन्नाव-बक्सर, जिला बांदा, उत्तर प्रदेश

कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य श्रीमती आदिशक्ति दीक्षित एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने उन्नाव बक्सर पहुंचकर पवित्र गंगा नदी में स्नान किया। इसके पश्चात दोनों नेताओं ने माता चंद्रिका देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और देश की खुशहाली, राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द की प्रार्थना की।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “वर्तमान समय में कुछ ताकतें देश को विभाजित करने का प्रयास कर रही हैं, जिससे लोकतंत्र और संविधान पर संकट मंडरा रहा है। हर नागरिक को इसके प्रति जागरूक और सतर्क रहना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि “उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में विपक्षी मतदाताओं के वोट काटे जाने की साजिश की जा रही है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सतर्क रहकर इस पर नजर रखनी चाहिए।”

इस कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया और कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब समाज में एकता और सद्भाव बना रहे।

संवाददाता: शिवनेश द्विबेदी

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top