• Home
  • Bharat Nation Live
  • विसर्जन के दौरान लापता हुआ युवक — एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान
Image

विसर्जन के दौरान लापता हुआ युवक — एक माह बाद भी नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान

ताजगंज, आगरा (उत्तर प्रदेश)

आगरा के ताजगंज गुम्मट निवासी विशाल पुत्र शैलेंद्र सिंह के लापता होने का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। बताया गया है कि 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के अवसर पर विशाल अपने परिवार और साथियों के साथ जमुना पार गया था, जहां से वह अचानक लापता हो गया।

परिजनों ने उसी दिन पास के थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है। परिवार ने बताया कि घटना के समय विशाल ने आसमानी रंग की टी-शर्ट और लोवर पहना हुआ था। उसके शरीर पर जले हुए और सफेद निशान भी मौजूद हैं, जिससे पहचान आसान हो सकती है।

परिजनों ने जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को विशाल के बारे में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो तुरंत पुलिस या परिवार के सदस्यों से संपर्क करें।

यह मामला अब स्थानीय पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है, जबकि परिजन अपने बेटे की सकुशल वापसी की उम्मीद में दर-दर भटक रहे हैं।

संवाददाता भीकम सिंह

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top