• Home
  • Bharat Nation Live
  • सीतापुर में निवेश घोटाला: BMAX REALTY ने उड़ाए 50 करोड़, तीन हजार से अधिक लोग शिकार
Image

सीतापुर में निवेश घोटाला: BMAX REALTY ने उड़ाए 50 करोड़, तीन हजार से अधिक लोग शिकार

सीतापुर, उत्तर प्रदेश

जिले में BMAX REALTY (बॉम्बिटेक्स एक्सचेंज) नामक कंपनी द्वारा बड़ा निवेश घोटाला उजागर हुआ है। कंपनी ने लगभग तीन हजार निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। डायरेक्टर जय प्रकाश मौर्या और उनकी टीम ने हरदोई, लखीमपुर, सीतापुर सहित आसपास के जिलों में सेमिनार कर लोगों को आकर्षक निवेश का लालच दिया।

शिकायतों के अनुसार, कंपनी ने निवेशकों को हर महीने 15% निश्चित मुनाफा देने का झांसा दिया। शुरुआत में कंपनी ने कुछ समय तक भुगतान किया, जिससे निवेशकों का भरोसा जीत लिया। लेकिन जुलाई 2025 के बाद रिटर्न देना पूरी तरह बंद कर दिया। जब निवेशकों ने अपना पैसा मांगना शुरू किया, तो डायरेक्टर ने धमकियां दीं और कुछ को नए प्लेटफॉर्म में निवेश के लिए मजबूर किया।

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने जमीन, जेवर और जमा पूंजी तक बेचकर निवेश किया, लेकिन अब उनका पैसा गायब है। शिकायत में जय प्रकाश मौर्या के साथ उनकी पत्नी आशा देवी, सहयोगी देवेन्द्र मौर्या, नीतिका मौर्या और दमाशंकर मौर्या के नाम शामिल हैं।

पुलिस ने बीएनएस की धारा 118(4) व 116(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निवेशकों ने प्रशासन से आरोपी की संपत्तियों की जांच कर वसूली की मांग की है।

संवाददाता: असद जुनैद

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top