• Home
  • Bharat Nation Live
  • सिंगरौली में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार
Image

सिंगरौली में अंतर्राज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार

सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली जिले में बैढ़न कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 7 लाख रुपये के सोने चांदी के गहने, 1 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई कचनी चंद्रमा टोला में 6 नवंबर को हुए घर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात के बाद तेज की गई थी।

फरियादिया रेखा शाह के घर से दिनदहाड़े गहने और 40 हजार रुपये चोरी हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पवन कुमार गिरी और छोटू उर्फ रोहित कुमार भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने वारदात स्वीकार की और बताया कि चोरी का माल प्रमोद सोनी और नीरज सोनी को बेचा गया था। चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरोह के तार सिंगरौली के साथ सोनभद्र तक फैले होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी घरों की कई बार रेकी कर ताला बंद मकानों को निशाना बनाते थे। वारदात के दौरान मोबाइल बंद रखते थे और अलमारी खोलने में तकिए व गद्दे का इस्तेमाल कर शोर दबाते थे। पुलिस ने शहर के सभी सर्राफा व गहना व्यापारियों को खरीद से पहले पहचान सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश जारी किए हैं।

संवाददाता: सुनील कुमार पनिका

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top