• Home
  • Bharat Nation Live
  • “मुस्कान विशेष अभियान” के तहत उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Image

“मुस्कान विशेष अभियान” के तहत उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला सुरक्षा शाखा एवं थाना बैढ़न के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को दी गई सुरक्षा संबंधी जानकारी
संवाददाता – सुनील कुमार पनिका, सिंगरौली

सिंगरौली, 1 नवम्बर 2025 —
माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार 1 से 30 नवम्बर तक प्रदेशभर में “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं की दस्तयाबी सुनिश्चित करना तथा छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, सायबर अपराध और सामाजिक बुराइयों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

इसी क्रम में महिला सुरक्षा शाखा एवं थाना बैढ़न के संयुक्त तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय बैढ़न में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को “गुड टच-बैड टच” की जानकारी दी गई तथा ‘कोमल’ शॉर्ट फिल्म के माध्यम से व्यवहारिक सुरक्षा के तरीके बताए गए। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून, सायबर सुरक्षा और सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा शाखा की उपनिरीक्षक प्रीति साकेत ने किया। उनके साथ सहायक उपनिरीक्षक अशोक सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक नूर आलम खान, थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार, उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री और चांदनी सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090 और बाल सहायता हेल्पलाइन 1098 पर तुरंत संपर्क करने की जानकारी दी।

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए —

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top