• Home
  • Bharat Nation Live
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने सेवानिवृत्त अधिकारी को ससम्मान विदाई दी
Image

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने सेवानिवृत्त अधिकारी को ससम्मान विदाई दी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित हुआ गरिमामयी समारोह

रिपोर्टर: सुनील कुमार पनिका

सिंगरौली, 31 अक्टूबर 2025।
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में एक ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए उप निरीक्षक श्री सुरेन्द्र यादव को उनकी 43 वर्ष 3 माह की उल्लेखनीय सेवाओं के उपरांत अर्द्धवार्षिक आयु पूर्ण करने पर ससम्मान विदाई दी।

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी के परिवारजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी को श्रीफल, शाल, पुलिस स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव ने अपने दीर्घ कार्यकाल की स्मृतियाँ साझा करते हुए पुलिस सेवा के दौरान मिले अनुभवों को याद किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने उनके अनुशासन, निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top