• Home
  • Bharat Nation Live
  • तेज़ रफ्तार कार ने मारी स्कूटी सवार युवकों को टक्कर, एक गंभीर
Image

तेज़ रफ्तार कार ने मारी स्कूटी सवार युवकों को टक्कर, एक गंभीर

श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश

नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब कटरा से इकौना की ओर जा रहे स्कूटी सवार विष्णु गुप्ता (24) पुत्र अरविंद गुप्ता और हर्षित पटवा (22) पुत्र जोगिंदर पटवा खरगौरा बस्ती पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। इसी दौरान इकौना से बलरामपुर की ओर जा रही तेज़ रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए और स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद विष्णु गुप्ता की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। हर्षित पटवा की हालत स्थिर बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सड़क पर भीड़ और वाहनों का नियंत्रण किया। पुलिस ने कहा कि अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है और शीघ्र ही जांच पूरी कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

संवाददाता: सूर्य कुमार मन्नू

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top