• Home
  • Bharat Nation Live
  • महर्षि शांडिल्य जयंती पर दो दिवसीय मेला सम्पन्न
Image

महर्षि शांडिल्य जयंती पर दो दिवसीय मेला सम्पन्न

संडीला, हरदोई।

छोटी अयोध्या धाम में महर्षि शांडिल्य ऋषि की वर्षगांठ पर दो दिवसीय भव्य मेला और जवाबी कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। 7 नवंबर को आयोजित कीर्तन मुकाबले में कानपुर के सचदेवा शरारती और बाराबंकी की ज्योति कमल के बीच शानदार प्रस्तुति हुई। निर्णायकों ने ज्योति कमल को विजेता घोषित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिश्रिख लोकसभा की पूर्व सांसद डॉ. अंजू बाला मौजूद रहीं। पूर्व विधायक सतीश वर्मा, पूर्व चेयरमैन शैलेश अग्निहोत्री गुड्डे भैया, समाजसेवी व भाजपा नेता अजय कुमार सिंह आदित्य सहित कई गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। अजय कुमार बागी ने पूर्व सांसद अंजू बाला का पगड़ी, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से स्वागत किया।

मेले में भक्तिमय वातावरण के बीच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विशाल भंडारे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया।

रिपोर्टर: चन्दगीराम मिश्रा

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top