• Home
  • Bharat Nation Live
  • सक्ती — सरकारी कर्मचारी पर फर्जी पट्टा और दोहरी जनगणना सूची दर्ज कराने का आरोप, कार्रवाई लंबित
Image

सक्ती — सरकारी कर्मचारी पर फर्जी पट्टा और दोहरी जनगणना सूची दर्ज कराने का आरोप, कार्रवाई लंबित

सक्ती, छत्तीसगढ़

शासकीय सेवा में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप एक सरकारी कर्मचारी जीधन लाल चौधरी, निवासी ग्राम कठली, तहसील पुसौर, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पर लगे हैं। शिकायतकर्ता गौरीशंकर गुप्ता ने कहा कि चौधरी ने फर्जी शासकीय भूमि पट्टा तैयार कराया, नगर पंचायत चन्द्रपुर से अवैध भवन अनुज्ञा पत्र प्राप्त किया और जनगणना 2011 की सूची में अपने व परिवार के नाम दो स्थानों पर दर्ज कराए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 26 जून 2025 को जनदर्शन कार्यक्रम में आवेदन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें विस्तृत प्रमाण भी दिए गए थे। इसके बाद 05 अगस्त 2025 को स्मरण पत्र सौंपा गया, लेकिन अब तक न तो कोई जांच प्रारंभ हुई है और न ही कार्रवाई की गई।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो यह पद की मर्यादा का हनन है और शासन की साख पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कठोर कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी पद का दुरुपयोग करने की हिमाकत न करे।

चंद्रशेखर बरेठ रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top