• Home
  • Bharat Nation Live
  • सक्ती — लोहराकोट में आबकारी और पुलिस की संयुक्त रेड, अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर सख्त चेतावनी
Image

सक्ती — लोहराकोट में आबकारी और पुलिस की संयुक्त रेड, अवैध शराब और नशीले पदार्थों पर सख्त चेतावनी

सक्ती, छत्तीसगढ़

लोहराकोट गांव में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग और बाराद्वार थाना पुलिस ने 12 नवंबर शाम को संयुक्त छापेमारी की। यह कार्रवाई एसपी प्रफुल कुमार ठाकुर के निर्देश पर की गई।

इस दौरान गांव में सघन निरीक्षण किया गया और लोगों को समझाईस दी गई कि किसी भी प्रकार का अवैध शराब, महुआ शराब या गांजा बेचने और बनाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग अभियान के दौरान कोई अवैध शराब या नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

लोहराकोट गांव की महिला सरपंच श्रीमती सरस्वती गणेश श्रीवास, महिला समूह और ग्रामीणों ने बीते 11 नवंबर को एसपी प्रफुल कुमार ठाकुर को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें पूर्ण शराबबंदी की मांग की गई थी। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए इस संयुक्त निरीक्षण की व्यवस्था की।

थाना बाराद्वार के प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया और भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए सतर्क रहने की चेतावनी दी गई।

रिपोर्टर चंद्रशेखर बरेठ

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top