• Home
  • Bharat Nation Live
  • रायपुर में महतारी मूर्ति विवाद, अमित बघेल के बयान से तनाव
Image

रायपुर में महतारी मूर्ति विवाद, अमित बघेल के बयान से तनाव

रायपुर, छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान ने प्रदेशभर में तनाव बढ़ा दिया है। इस मामले में रायपुर के सिटी कोतवाली और देवेंद्रनगर थाना में अमित बघेल और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है और जनता से अफवाहों से दूर रहने तथा शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह के अफवाह या सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रामक समाचारों पर विश्वास न करें। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं।

मौके पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और राजधानी में शांति बनाए रखी जा सके। अधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनिल तिवारी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top