• Home
  • Bharat Nation Live
  • गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग
Image

गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक की मांग

रायगढ़, राज्य छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत पिकरीपाली व आश्रित ग्राम तेल्दुमभाठ के ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कच्ची महुआ, देसी और अंग्रेजी शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है, जिससे सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है और युवाओं सहित वृद्ध भी नशे की चपेट में आ चुके हैं।

ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि कुछ स्थानीय लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं, जबकि कई बार पुलिस और आबकारी विभाग को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अवैध शराब सेवन से गांव में कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने मांग की है कि शराब विक्रेताओं और उनसे मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट – अनिल तिवारी

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top