• Home
  • Bharat Nation Live
  • धान खरीदी महापर्व 15 नवम्बर से शुरू, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक बेच सकेंगे किसान
Image

धान खरीदी महापर्व 15 नवम्बर से शुरू, प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक बेच सकेंगे किसान

रायगढ़  छत्तीसगढ़

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है और यह प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के पंजीकृत एवं पात्र किसान अपने निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान बेच सकेंगे।

धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने धनागर-कोतरा एवं कोड़ातराई केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली, छाया, काटा-बांट, आर्द्रतामापी यंत्र, बारदाना उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम की स्थिति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी को धान विक्रय के दौरान परेशानी नहीं होनी चाहिए। अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने बताया कि केंद्रों के संचालन के लिए राजस्व, कृषि, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों की केंद्रवार ड्यूटी निर्धारित की गई है, ताकि समय-समय पर निगरानी और मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

अनिल तिवारी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top