रायगढ़, छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले में बुधवार को ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन सरदार पटेल के योगदान, उनके दृढ़ नेतृत्व और ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
विकासखण्ड मुख्यालय घरघोड़ा से शुरू हुई इस पदयात्रा में प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। पदयात्रा 12 किलोमीटर तक चली और इस दौरान भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की गई।
शुभारंभ समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया और बारडोली सत्याग्रह, ‘सरदार’ उपाधि, 565 रियासतों का विलय तथा सरदार पटेल के प्रेरक प्रसंगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रोचक ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, पूर्व मंत्री और विधायक, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित
अनिल तिवारी रिपोर्टर









