• Home
  • Bharat Nation Live
  • इमरान प्रतापगढ़ी ने किशनगंज में भरी हुंकार — कहा, “महागठबंधन की जीत से राहुल गांधी बनेंगे देश के अगले प्रधानमंत्री”
Image

इमरान प्रतापगढ़ी ने किशनगंज में भरी हुंकार — कहा, “महागठबंधन की जीत से राहुल गांधी बनेंगे देश के अगले प्रधानमंत्री”

पोठिया, जिला किशनगंज, बिहार

किशनगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल होदा के समर्थन में बुधवार को पोठिया के कर्बला मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने जोशभरा संबोधन दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि “दिल्ली में बैठे गुजरात के एक व्यापारी ने रेल, तेल और एयरपोर्ट सब बेच दिए, अब बिहार की जमीन भी अडाणी को सौंपी जा रही है।” उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री चुन लिया है और अगर किशनगंज की जनता कांग्रेस प्रत्याशी कमरुल होदा को जिताती है, तो देश के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे।

सभा के दौरान जदयू नेता एवं पूर्व प्रमुख जाकिर हुसैन तथा एमआईएम नेता गुलाम मुक्तदा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। मंच पर उपस्थित कांग्रेस और राजद नेताओं ने नए साथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
कर्बला मैदान में जनसभा के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और इमरान प्रतापगढ़ी के भाषण पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

संवाददाता मोहम्मद असीरुल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top