• Home
  • Bharat Nation Live
  • पाकुड़ स्टेशन पर चोरी की सिग्नल केबल कांड
Image

पाकुड़ स्टेशन पर चोरी की सिग्नल केबल कांड

पाकुड़, झारखंड

पाकुड़ रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे सिग्नल कॉपर केबल चोरी मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। रेलवे सुरक्षा बल और केंद्रीय खुफिया शाखा बर्दवान की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर चार मजदूर और एक कबाड़ी को चोरी की केबल के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए मजदूर पश्चिम बंगाल के बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले अलोक लेट, दिव्येंदु लेट, देवेन्द्र लेट और मनोज दास हैं। कबाड़ी की पहचान पाकुड़ के कालिकापुर निवासी अब्दुल शेख के रूप में हुई।

टीम को सूचना मिली थी कि सिग्नलिंग कार्य में लगे कुछ मजदूर केबल काटकर कबाड़ी को बेचते हैं। इस पर प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास निगरानी शुरू की गई और संदिग्ध गतिविधि करते हुए चारों मजदूरों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की पुष्टि की और बताया कि वे केबल तीन सौ रुपये प्रति किलो में बेचते थे। मौके से कॉपर केबल के कई टुकड़े बरामद हुए। बाद में मजदूरों की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान से करीब आठ किलो जला हुआ तांबा मिला।

सभी आरोपियों पर रेलवे संपत्ति अनधिकृत कब्जा अधिनियम की धारा 3(ए) और रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच एसआई संतोष कुमार को सौंपी गई है।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top