• Home
  • Bharat Nation Live
  • पाकुड़ की रेल समस्याओं के समाधान को लेकर ईजरप्पा प्रतिनिधिमंडल की पहल
Image

पाकुड़ की रेल समस्याओं के समाधान को लेकर ईजरप्पा प्रतिनिधिमंडल की पहल

पाकुड़ (झारखंड)

ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन (ईजरप्पा) का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हिसाबी राय और सचिव राणा शुक्ला के नेतृत्व में पूर्व रेलवे हावड़ा मंडल के डीआरएम विशाल कपूर एवं मुख्य यात्री संचालन प्रबंधक (सीपीटीएम) रौशन कुमार से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था को तीन पाली में सुनिश्चित करने, स्टेशन परिसर में वीडियो वॉल लगाने और यात्रियों की अन्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने साहेबगंज–रामपुरहाट सेक्शन में लोकल ट्रेन नहीं चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी पर चिंता व्यक्त की।

ईजरप्पा ने साहेबगंज से रामपुरहाट तक मेमू ट्रेन चलाने, बंद ट्रेनों को पुनः शुरू करने, बर्धमान–मालदा पैसेंजर को दोबारा शुरू करने और बर्धमान–तीनपहाड़ ट्रेन का मार्ग विस्तार साहेबगंज तक करने की मांग रखी।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी मांगें जनहित में हैं और समाधान शीघ्र किया जाएगा। वहीं, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. उदय शंकर झा ने बताया कि पाकुड़ मालगोदाम रोड स्थित फुट ओवरब्रिज के नीचे इस माह के अंत तक एटीवीएम मशीन लगाई जाएगी।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top