• Home
  • Bharat Nation Live
  • पाकुड़ में राज्य स्थापना दिवस पर रक्तदान जागरूकता रथ रवाना
Image

पाकुड़ में राज्य स्थापना दिवस पर रक्तदान जागरूकता रथ रवाना

पाकुड़ झारखंड

झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता रथ 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। यह अभियान 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में चलाया जाएगा।

जागरूकता रथ लोगों को रक्तदान के महत्व, उसकी प्रक्रिया और इससे जुड़े मिथकों के बारे में जानकारी देगा। उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है, जिससे अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से अपील की कि वे इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाएं ताकि जिले में रक्त की उपलब्धता निरंतर बनी रहे।

इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति की टीम, चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top