• Home
  • Bharat Nation Live
  • झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हिरणपुर में भव्य समारोह
Image

झारखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर हिरणपुर में भव्य समारोह

पाकुड़, झारखंड

हिरणपुर, पाकुड़। झारखंड राज्य की स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड सभागार में मनरेगा योजनाओं से संबंधित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार रहे, जबकि उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचल अधिकारी मनोज कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी और उप प्रमुख अब्दुल गनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ दिलीप टुडू ने दीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से की। उन्होंने प्रखंड में संचालित मनरेगा योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। उप विकास आयुक्त संथालिया ने मनरेगा की ग्रामीण विकास में भूमिका और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने मनरेगा मजदूरों, मेट, बागवानी सखी, लाभुकों एवं कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “झारखंड अब 25 वर्ष का युवा राज्य बन चुका है, जो निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, और इसमें हर नागरिक की भागीदारी अहम है।”

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top