Image

पाकुड़ में अवैध बालू पर कार्रवाई

पाकुड़, झारखंड

पाकुड़ जिले के केमहेशपुर प्रखंड में पुलिस ने अवैध बालू कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए रविवार शाम कार्रवाई की। थाना प्रभारी रवि शर्मा ने गुप्त सूचना के आधार पर शहरग्राम स्थित पीपरजोड़ी गांव के पास छापेमारी की, जहां से अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिले में फिलहाल बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद चोरी छिपे बालू परिवहन की कोशिशें जारी रहती हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा कि रविवार की छापेमारी इसी अभियान का हिस्सा थी, जिसमें अवैध परिवहन में शामिल एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जब्त ट्रैक्टर और उसमें लदे बालू की पूरी जानकारी वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। उनके निर्देश पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंध के दौरान अवैध बालू परिवहन करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखा जाएगा।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top