• Home
  • Bharat Nation Live
  • उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण, दिए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश
Image

उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण, दिए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश

पाकुड़, जिला पाकुड़, झारखंड

ममता जायसवाल रिपोर्ट

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज नगर परिषद, पाकुड़ स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालय की स्वच्छता, उपयोग की स्थिति तथा रखरखाव की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और स्वच्छता मानकों का पूरी तरह पालन हो। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता मिशन की सफलता आम जनता की भागीदारी पर निर्भर करती है, इसलिए नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए।

उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के पदाधिकारी एवं सफाई कर्मी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त के इस औचक निरीक्षण से स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों में हलचल मच गई है।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top