• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली में LJP के विजय जश्न में शामिल हुए वरिष्ठ नेता
Image

दिल्ली में LJP के विजय जश्न में शामिल हुए वरिष्ठ नेता

नई दिल्ली

आज बिहार विधानसभा चुनावों में NDA की बंपर जीत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने दिल्ली के 71 एवेन्यू में विजय जश्न मनाया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्य राष्ट्रीय महासचिव अतिथि उमर खालिद, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर मिश्रा, नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री विशाल चांवरिया, शालीमार बाग विधानसभा अध्यक्ष श्री धर्मदेव पासवान और उपाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार कुमावत समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में पार्टी को और सशक्त बनाने के संकल्प साझा किए। कार्यकर्ताओं ने मिलकर जश्न मनाया और बिहार में पार्टी की जीत को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता बताया।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में LJP ने अपने उम्मीदवारों को सफल बनाकर NDA की जीत में अहम योगदान दिया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता की भावना बढ़ी।

दिनेश कुमार कुमावत रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top