• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली ब्लास्ट: 10 लोगों की मौत, सुरक्षा एजेंसियों में हाई अलर्ट
Image

दिल्ली ब्लास्ट: 10 लोगों की मौत, सुरक्षा एजेंसियों में हाई अलर्ट

नई दिल्ली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हुए बम धमाके में 10 नागरिकों की मौत हो गई। गृह मंत्री अमित शाह ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आज हाई-लेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें तीनों सेनाओं के प्रमुख, दिल्ली पुलिस, NIA, NSG और FSL की टीमों ने भाग लिया। मीटिंग में धमाके की जांच और भविष्य में सुरक्षा उपायों पर रणनीति बनाई जा रही है।

घटना के बाद पाकिस्तान ने अपनी वायु सेना को अलर्ट पर रखा और उसके फाइटर जेट्स राजस्थान बॉर्डर पर गश्त कर रहे हैं। वहीं अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन के नागरिकों को सीमा क्षेत्रों से कम से कम 10 किलोमीटर दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ और NSA प्रमुख ने भी रातभर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए मीटिंग की।

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि इस आतंकवादी हमले के तार पुलवामा से जुड़े हैं। मिली तस्वीरों के अनुसार आतंकवादी उमर, पुलवामा के कोहली इलाके का रहने वाला है और श्रीनगर से MBBS किया है। इस हमले ने राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर चुनौती दी है और पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।

रिपोर्टर: दिनेश कुमार कुमावत

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top