नैमिषारण्य, सीतापुर
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में नैमिषारण्य थाना पुलिस ने छापेमारी और विशेष अभियान के तहत छह खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सुपुर्द किया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) और क्षेत्राधिकारी मिश्रिख की निगरानी में CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर यह कार्यवाही की गई।
बरामद मोबाइलों में महावीर प्रसाद (नागौर, राजस्थान) का मोटोरोला G45, उर्मिला देवी (हरदोई) का रेडमी 9 प्रो, अखिलेश कुमार (नैमिषारण्य) का रियलमी 11X, चन्द्रपाल (किरतापुर) का विवो Y28, पप्पू (नैमिषारण्य) का IQOO और द्वारिका यादव (अजगरा) का MI A3 शामिल हैं। इन मोबाइलों की कीमत ₹13,000 से ₹17,999 तक बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपने खोए मोबाइल की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिससे मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी संभव हो पाती है।
थाना नैमिषारण्य पुलिस की इस सफल कार्यवाही ने जनपद में पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया है। इस अभियान से यह संदेश गया कि पुलिस हर स्तर पर नागरिकों की समस्याओं और सुरक्षा के प्रति सतर्क है।
संवाददाता असद जुनैद









