• Home
  • Bharat Nation Live
  • खेत देखने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत — तेज रफ्तार बाइक ने ली जान, चालक फरार
Image

खेत देखने जा रहे वृद्ध की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत — तेज रफ्तार बाइक ने ली जान, चालक फरार

मल्लावां, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मोहबतपुर में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम निवासी रूकमंगल सिंह (65 वर्ष) पुत्र राजाराम अपने खेत देखने के बाद घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गढ़ी गांव जाने वाली सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल मल्लावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ डॉ. दिव्यांशु चंद्रा ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
वहीं वृद्ध की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

संवाददाता: चन्दगीराम मिश्रा

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top