मैनपुरी उत्तर प्रदेश
शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला कारागार में लूट के आरोपी रामजीवन (थाना कुर्रा के पड़री गांव निवासी) ने अपनी बैरिक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, रामजीवन को 6 अक्टूबर को थाना कुर्रा पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रामजीवन को जेल प्रशासन ने जहर दिया, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
जेल अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस संदिग्ध परिस्थितियों का पता लगाने के लिए कारागार में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। घटना ने जिले में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
संवाददाता अमित कुमार बेवर









