मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
मैनपुरी पुलिस ने शहर में हाई स्पीड लाउडस्पीकरों के उपयोग को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ ने पुलिस बल के साथ कई स्थानों पर जाकर लाउडस्पीकर हटवाए और शहर की कई मस्जिदों से स्पीकर हटाने की पुष्टि की।
सीओ ने मस्जिदों में मौलवियों को निर्देश दिए कि लाउडस्पीकर हटाए जाएं और निर्धारित आवाज सीमा का पालन किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही है।
संवाददाता अमित कुमार बेवर









