• Home
  • Bharat Nation Live
  • प्रतिमा बागरी का ग्राम पथरहटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Image

प्रतिमा बागरी का ग्राम पथरहटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मैहर मध्य प्रदेश

रैगांव विधायक और मध्य प्रदेश शासन की मंत्री आदरणीया प्रतिमा बागरी जी का सतना से कटनी जाते समय भाजपा मंडल अमदरा के ग्राम पथरहटा सभागंज में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूलमालाओं और पुष्पवर्षा के साथ सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने आदरणीय प्रतिमा बागरी जी का उत्साहपूर्वक अभिवादन किया और उनके प्रति अपनी आस्था एवं समर्थन जताया। इस दौरान ग्रामवासियों और स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी स्वागत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मंत्री प्रतिमा बागरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक सक्रिय और समर्पित बनाता है। उन्होंने जनता के कल्याण एवं क्षेत्रीय विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर भी प्रकाश डाला।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर संगठन की एकजुटता और उत्साह प्रदर्शित किया, जिससे क्षेत्र में सकारात्मक राजनीतिक माहौल बना।

संवाददाता: शिवम साहू

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top