• Home
  • Bharat Nation Live
  • ग्राहक बनकर पहुंचे एसडीएम ने पकड़ी खाद की कालाबाजारी
Image

ग्राहक बनकर पहुंचे एसडीएम ने पकड़ी खाद की कालाबाजारी

ललितपुर, उत्तर प्रदेश

रबी सीजन के बीच किसानों की परेशानी बढ़ाने वाली खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को एसडीएम अभिजीत सिंह ने खुद ग्राहक बनकर कस्बा बार स्थित एक खाद की दुकान पर छापा मारा और दुकानदार को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, एक किसान ने शिकायत की थी कि क्षेत्र में यूरिया और बीपी खाद ओवररेट पर बेची जा रही है। शिकायत की पुष्टि करने के लिए एसडीएम ने सादे वेश में किसान की मोटरसाइकिल पर बैठकर साहू ट्रेडर्स खाद बीज भंडार पहुंचे। वहां दुकानदार ने यूरिया खाद पर ₹80 और बीपी खाद पर ₹150 से ₹300 तक अधिक वसूलने की कोशिश की।

इस पर एसडीएम अभिजीत सिंह ने मौके पर ही दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई और कृषि विभाग को उसका लाइसेंस रद्द करने की संस्तुति कर दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों का शोषण करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चन्दन सिंह अहिरवार रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top