• Home
  • Bharat Nation Live
  • मैनपुरी: वाहन चेकिंग के दौरान कुसमरा पुलिस पर मारपीट का आरोप — बाइक सवार की पिटाई का वीडियो वायरल
Image

मैनपुरी: वाहन चेकिंग के दौरान कुसमरा पुलिस पर मारपीट का आरोप — बाइक सवार की पिटाई का वीडियो वायरल

कुसमरा, जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा यादवनगर चौराहा पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा एक बाइक सवार युवक की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है।

पीड़ित युवक का कहना है कि जब उसने बाइक के कागज नहीं दिखा पाए तो पुलिस ने चालान करने के बजाय उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि यह घटना चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में हुई, पर किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवक से गलती हुई थी, तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी, न कि हाथापाई।

फिलहाल, मामले की जांच के आदेश दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अब तक पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संवाददाता अमित कुमार बेवर

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top