• Home
  • Bharat Nation Live
  • जांजगीर में भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद अधिकारी छह साल से पद पर कायम
Image

जांजगीर में भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद अधिकारी छह साल से पद पर कायम

जांजगीर, छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा जिले में विभागीय व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले में 50 लाख रुपये की अनियमितताओं के आरोपों में निलंबित किए गए तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ अभिमन्यु साहू छह वर्षों से जांजगीर में ही पदस्थ हैं और बार-बार जारी स्थानांतरण आदेशों को प्रभावशाली संपर्कों के दम पर नज़रअंदाज़ करते आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मस्तूरी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायतों की राशि को अपने निजी खाते में डालकर गंभीर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप में अभिमन्यु साहू को निलंबित कर मंत्रालय अटैच किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने न तो स्थानांतरण स्थल पर कार्यभार संभाला और न ही विभागीय आदेशों का पालन किया। वर्षों के भीतर उन्हें कई बार महासमुंद और गरियाबंद स्थानांतरित किया गया, लेकिन हर बार वे प्रभाव और कानूनी पैंतरे अपनाकर जांजगीर जिले में ही बने रहे। 2020 के स्थानांतरण के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका लगाई, जहाँ अदालत ने नया स्थानांतरण आदेश जारी करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद विभाग ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

अधिकारी के लगातार एक ही पद पर जमे रहने से विभाग में असंतोष व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से एक स्थान पर टिके रहने से कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है और पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि विभाग कार्रवाई करता है या स्थिति यथावत बनी रहती है।

रिपोर्टर – चंद्रशेखर बरेठ

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top