• Home
  • Bharat Nation Live
  • भुईगांव में लापरवाही से गायों की मौत, सरपंच पर चारा-पानी में भ्रष्टाचार का आरोप
Image

भुईगांव में लापरवाही से गायों की मौत, सरपंच पर चारा-पानी में भ्रष्टाचार का आरोप

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत भुईगांव के मुक्तिधाम परिसर में गाय-गरबे के लिए चारा और पानी की उचित व्यवस्था न होने के कारण लगातार गायों की मौत हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत व्यवस्था पूरी तरह से लापरवाह है और सरपंच का ध्यान गांव के विकास के बजाय निजी लाभ में लगा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरपंच द्वारा 100 ट्रिप चारा मंगाए जाने का दावा किया गया था, लेकिन वास्तविकता में चारा काफी कम मिला। एक ट्रिप चारा लगभग 2000 रुपये में आया, जिसे खर्च बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया और पंचायत धन का दुरुपयोग किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्तर के भ्रष्टाचार की तुलना में उनके ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार अधिक है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लगभग हर दिन एक या अधिक गायों की मौत हो रही है।

ग्रामीणों ने तत्काल गायों के लिए चारा-पानी की व्यवस्था, मृत गायों की संख्या का सत्यापन और सरपंच की जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि वे 17 नवंबर 2025 को पामगढ़ एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील करेंगे।

रिपोर्टर – चंद्रशेखर बरेठ

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top