• Home
  • Bharat Nation Live
  • जाले में जीवेश कुमार मिश्रा की तीसरी बार धमाकेदार जीत
Image

जाले में जीवेश कुमार मिश्रा की तीसरी बार धमाकेदार जीत

जाले, बिहार

जाले विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के जीवेश कुमार मिश्रा ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा को 21,862 वोटों के अंतर से पराजित किया। चुनावी नतीजों में जीवेश मिश्रा को कुल 1,04,096 मत मिले, जबकि कांग्रेस के ऋषि मिश्रा को 78,634 वोट प्राप्त हुए। इससे पहले के चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी को भी 21,796 मतों से मात दी थी।

ऋषि मिश्रा की उम्मीदवारी को कांग्रेस के भीतर भी विरोध का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह पूर्व में राजद के सदस्य रहे थे। हालांकि महागठबंधन ने जाले सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी और उन्हें टिकट दिया गया।

प्रचार अभियान के दौरान भाजपा ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंकी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और अभिनेता पवन सिंह स्वयं जाले आए और जीवेश मिश्रा के लिए समर्थन मांगा। नतीजे आने के बाद जाले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, गुलाल और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया।

नगर पंचायत भरवाड़ा में देर रात तक आतिशबाजी और ‘जय जीवेश’ के नारे गूंजते रहे। समर्थकों ने इसे विकास की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर विश्वास का परिणाम कहा।

जीवेश मिश्रा ने अपनी जीत को जाले की जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने विरोधियों के दुष्प्रचार और गलत नारों का जवाब वोट से दिया है।

अमित शाह द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान—“जीवेश को जीताओ, बड़ा बाबू बनाकर भेजेंगे”—के बाद अब उनके उपमुख्यमंत्री बनने की चर्चाएँ भी तेज हो गई हैं।

संवाददाता नीरज कुमार साह

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top