• Home
  • Bharat Nation Live
  • हापुड़ पुलिस और ₹20,000 इनामी गैंगस्टर में मुठभेड़ — घायलावस्था में आरोपी गिरफ्तार
Image

हापुड़ पुलिस और ₹20,000 इनामी गैंगस्टर में मुठभेड़ — घायलावस्था में आरोपी गिरफ्तार

हापुड़, उत्तर प्रदेश
संवाददाता: महेन्द्र सिंह, हापुड़ तहसील

हापुड़, 1 नवंबर 2025।
जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस और एक इनामी गैंगस्टर के बीच शुक्रवार रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से एक अवैध तमंचा, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद की गई।

पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान अबुजर पुत्र अनीस अहमद, निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई। अबुजर थाना बहादुरगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना बहादुरगढ़ के मुकदमा संख्या 244/2025 धारा 115(2), 352, 351(2), 351(3), 110 बीएनएस व 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट में वांछित होने पर ₹20,000 का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर हरियाणा, हापुड़ और बिजनौर जिलों में चोरी और आर्म्स एक्ट के करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

मामले की पुष्टि करते हुए क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह ने बताया कि पुलिस टीम की सतर्कता से एक खतरनाक अपराधी को पकड़ने में सफलता मिली है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top