• Home
  • Bharat Nation Live
  • दुलापुर में स्वास्थ्य सेवाओं का संकट — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से बंद, ग्रामीणों में आक्रोश
Image

दुलापुर में स्वास्थ्य सेवाओं का संकट — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से बंद, ग्रामीणों में आक्रोश

हंडिया, प्रयागराज
संवाददाता: बी. के. यादव 7738270931

हंडिया, प्रयागराज।
हंडिया तहसील के अंतर्गत आने वाले दुलापुर गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के बाद शुरुआती दो वर्षों तक सेवाएं नियमित रूप से चलीं, लेकिन उसके बाद डॉक्टर और अन्य स्टाफ की अनुपस्थिति में केंद्र पूरी तरह निष्क्रिय हो गया।

इलाज के लिए ग्रामीणों को हंडिया या शहर के अस्पतालों तक जाना पड़ता है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को समय पर इलाज न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

शनिवार को ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य केंद्र को पुनः चालू करने तथा डॉक्टर व स्टाफ की तत्काल तैनाती की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में अमित यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
मौके पर राजेश कुमार, बृजेश कुमार, रामदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top