हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर जिले के बिवाॅर न्याय पंचायत अंतर्गत निवादा कस्बे स्थित भष्मानंद इंटर कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह दिवस भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से हुई।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय संभ्रांत लोग शामिल रहे। स्थानीय पुलिस से सब इंस्पेक्टर विकास यादव, सब इंस्पेक्टर अंकित बैसला, जगत नारायण यादव, हरिनंदन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सब इंस्पेक्टर विकास यादव ने बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी और बच्चियों को 112, 1090, 108, 181, 1076 जैसे महत्वपूर्ण सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर याद रखने के लिए प्रेरित किया।
सब इंस्पेक्टर अंकित बैसला ने कहा कि शिक्षा सिंहनी का दूध है, जिसे भी ये प्राप्त होगा, वह पूरी दुनिया में दहाड़ेगा। वहीं शिक्षा विभाग से आए डीआईओएस अधिकारी ने बच्चों को विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट मृदुल कांत पाठक








