हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
इटायल गांव की गौशाला के जानवरों ने स्थानीय किसानों की 12 वीघा गेहूँ की फसल पूरी तरह चरकर बर्बाद कर दी। प्रभावित किसानों में बृजपाल, बृजेन्द्र, अरविंद और परमलाल शामिल हैं। राजेंद्र राजपूत की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
किसानों ने बताया कि गौशाला में जानवरों को ठीक से संरक्षित नहीं किया जाता है और सरकारी योजनाओं का प्रभाव भी अपेक्षित स्तर पर नहीं है। इसके कारण जानवर रात के समय खेतों में घुसकर फसल चर जाते हैं। किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए रात भर जागना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका और आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा है।
गौशाला की निष्क्रियता और कर्मचारियों की कमी के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से कई स्तर पर शिकायत की है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं मिल पाया। इस घटना से किसानों की आय प्रभावित हुई है और उनके घर खर्च तथा बच्चों की शिक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
संवाददाता: दिलीप कुमार









