• Home
  • Bharat Nation Live
  • हाजीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत
Image

हाजीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

हाजीपुर, बिहार

महनार मुख्य मार्ग पर चांदपुरा थाना के समीप गुरुवार को दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान देसरी थाना क्षेत्र के भिखनपुरा गांव निवासी रविन्द्र राय के पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर इतनी भीषण हुई कि अभय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्ट – नवीन कुमार

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top