• Home
  • Bharat Nation Live
  • जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी की
Image

जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी की

हाजीपुर, बिहार

जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि मतगणना के दिन भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। आरएन कॉलेज मतगणना परिसर तक पहुंचने वाले मार्गों पर कुल 31 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही वाहनों का आवागमन रोकने के लिए कई जगहों पर ड्रॉप गेट भी लगाए गए हैं। इसी प्रकार आईटीआई हरिवंशपुर मतगणना परिसर तक पहुंचने वाले मार्गों पर 17 चयनित स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है, जहां ट्रैफिक रोकने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि मतगणना कक्ष में किसी भी मतगणना कर्मी या प्रत्याशी एजेंट को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, माचिस, सिगरेट या किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से सभी की सघन जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने बताया कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की भीड़, विवाद या अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा गश्ती दल भी तैनात किए गए हैं। कुल मिलाकर, जिले में शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना के लिए संपूर्ण तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रिपोर्ट — नवीन कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top