• Home
  • Bharat Nation Live
  • नवविवाहिता की संदिग्ध हत्या, शव भी गायब
Image

नवविवाहिता की संदिग्ध हत्या, शव भी गायब

हाजीपुर, बिहार

महुआ थाना क्षेत्र की भदवास पंचायत में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को ससुराल वालों ने गायब कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

रहिमापुर पेठिया निवासी राजेश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अंजली कुमारी की शादी 12 नवंबर 2024 को अलीपुर भदवास निवासी रमेश राय से की थी। शादी में पलंग, फ्रिज, वाशिंग मशीन, जेवर-जेवरात सहित पाँच लाख रुपये का सामान और एक लाख रुपये नकद दिया गया था।

आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद रमेश राय और परिवार के अन्य सदस्य दहेज की लगातार मांग कर रहे थे। मृतका को प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। राजेश्वर सिंह का कहना है कि 12 नवंबर 2025 की रात उनकी बेटी की हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए उसका शव गायब कर दिया गया।

13 नवंबर की सुबह जब वे परिवार के साथ ससुराल पहुंचे, तो घर बंद मिला और सभी सदस्य फरार थे। आसपास के लोगों से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट — नवीन कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top