• Home
  • Bharat Nation Live
  • भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पहुंचे गयाजी — डॉ. प्रेम कुमार की जीत के लिए किया रोड शो, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना
Image

भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पहुंचे गयाजी — डॉ. प्रेम कुमार की जीत के लिए किया रोड शो, विष्णुपद मंदिर में की पूजा-अर्चना

गया, बिहार

गया की पावन धरती आज भाजपा के रंग में रंगी नजर आई, जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गयाजी पहुंचे। नड्डा ने सबसे पहले भगवान विष्णुपद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार की विजय के लिए श्रीमन नारायण जी के चरणों में प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में उन्होंने उपस्थित ब्राह्मणों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पूजा के बाद बाहर निकलते ही माहौल जोश से भर उठा — चारों ओर “वंदे मातरम्”, “जय श्री राम” और “भारत माता की जय” के नारे गूंजने लगे।

इसके पश्चात जे.पी. नड्डा ने शहर में भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। नड्डा ने जनता से NDA प्रत्याशी डॉ. प्रेम कुमार को अपार बहुमत से जिताने की अपील की और कहा कि “गया की जनता हमेशा विकास और सेवा की राजनीति पर भरोसा करती है, और इस बार भी डबल इंजन की सरकार का डंका बजेगा।”

संवाददाता: गोपाल कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top