• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गया में गरजता भाषण — महागठबंधन पर साधा निशाना, NDA की उपलब्धियाँ गिनाईं
Image

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गया में गरजता भाषण — महागठबंधन पर साधा निशाना, NDA की उपलब्धियाँ गिनाईं

गया, बिहार

गया में बुधवार की सुबह दिल्ली की सम्माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आजाद पार्क में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में राजद, कांग्रेस और महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि इन दलों की “काली करतूतों” ने बिहार की जनता को सिर्फ धोखा दिया है।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएँ लागू की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना, इज्जत घर, और महिलाओं के सशक्तिकरण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन प्रत्याशियों को सबक सिखाएँ जो हमारी आस्था के पर्व छठ पर सवाल उठाते हैं। रेखा गुप्ता ने व्यंग्य करते हुए कहा कि “गांधी जी के तीन बंदर अब बदल गए हैं — अप्पू, चप्पू और पप्पू। इन्हें ऐसा सबक सिखाएँ कि देश के खिलाफ बोलने से पहले सौ बार सोचें।”

सभा में भारी जनसमूह मौजूद रहा, जिसने “भारत माता की जय” और “NDA फिर से सरकार” के नारों से माहौल गूँजा दिया।

संवाददाता: शिवांशि राज

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top