
गया, बिहार
आगामी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया के मद्देनजर गया कॉलेज परिसर में कल सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी। चुनाव की महत्वता को देखते हुए यह आशंका जताई जा रही है कि सत्ताधारी पक्ष किसी भी तरह से प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर सकता है।
इसलिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मियों और प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुँचें और पूरी सजगता, सतर्कता तथा अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि सभी की एकजुट और जिम्मेदार उपस्थिति ही निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने में मदद करेगी।
गोपाल कुमार रिपोर्टर









