• Home
  • Bharat Nation Live
  • गया — विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बैठक की
Image

गया — विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने बैठक की

गया, बिहार

13 नवंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गया द्वारा जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना प्रक्रिया के दौरान पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

बैठक में 10 नवंबर को दिल्ली लाल किले के पास हुए बम विस्फोट की घटना को ध्यान में रखते हुए संभावित आतंकी खतरों और असामाजिक गतिविधियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को आदेश दिया कि मतगणना केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सशक्त की जाए, गश्ती बढ़ाई जाए और इंटेलिजेंस इनपुट पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

गया पुलिस ने जनता को आश्वस्त किया कि सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

रिपोर्टर — शिवांशु राज

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top