• Home
  • Bharat Nation Live
  • रुद्र मैदान में 17 नवंबर को गूंजेगी सूफ़ियाना स्वर साधना
Image

रुद्र मैदान में 17 नवंबर को गूंजेगी सूफ़ियाना स्वर साधना

गाडरवारा (नरसिंहपुर)

रुद्र मैदान गाडरवारा में 13 से 17 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में इस वर्ष एक यादगार सूफ़ी संगीत संध्या सजेगी। मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रयासों से 17 नवंबर 2025 को अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सूफ़ी गायक पद्मश्री कैलाश खैर संपूर्ण ‘कैलासा बैंड’ के साथ गाडरवारा में प्रस्तुति देंगे।

कैलाश खैर जय जयकारा, आदियोगी, शिव शंभू, तेरी दीवानी, अल्लाह के बंदे और कई अमर सूफ़ी गीतों से संगीत प्रेमियों के बीच विशेष पहचान रखते हैं। उनका आगमन गाडरवारा के लिए सांस्कृतिक रूप से एक अभूतपूर्व अवसर माना जा रहा है। रुद्र भूमि और आचार्य रजनीश ओशो की इस पावन धरती पर उनकी सूफ़ियाना प्रस्तुति आध्यात्मिक ऊर्जा और संगीत साधना का अनूठा संगम बनाएगी।

गत वर्ष राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा के समापन पर डॉ. कुमार विश्वास के कार्यक्रम की तरह इस बार भी भव्य मंच और विराट आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। वॉलीबॉल स्पर्धा के समापन के बाद देर शाम संगीत महामंच सजेगा, जहां हजारों लोग कैलाश खैर की आत्मा को स्पर्श करने वाली गायकी का आनंद लेंगे।

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यह आयोजन खेल, संगीत और आध्यात्मिक चेतना—तीनों का सम्मिलित उत्सव होगा। सभी को महादेव की वंदना से सजी इस ऐतिहासिक संध्या का साक्षी बनने का आमंत्रण है।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top