फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
थाना रसूलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी रोहित को दबोच लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली। आरोपी रोहित पुत्र दलवीर सिंह, निवासी टीला पत्थर वाली गली, चन्द्रवार गेट, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद, काफी समय से वांछित चल रहा था।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना रसूलपुर में मु0अ0सं0 506/25 धारा 69/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 प्रदीप कुमार, उ0नि0 ऋषभदेव भारद्वाज और है0का0 डूंगर सिंह शामिल रहे।
संवाददाता राजा शर्मा















